ख़बरगंज

UP विधानसभा में ‘गुटखा स्पिटिंग स्कैम’: विधायक जी की थूक पर लगा जुर्माना!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक माननीय विधायक जी ने गुटखा चबाने के बाद वहीं थूककर सदन में "स्वच्छ भारत मिशन" की धज्जियां उड़ा दीं। पर दुर्भाग्य से, उनकी ये ऐतिहासिक थूकबाज़ी CCT...

UP विधानसभा में ‘गुटखा स्पिटिंग स्कैम’: विधायक जी की थूक पर लगा जुर्माना!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक माननीय विधायक जी ने गुटखा चबाने के बाद वहीं थूककर सदन में "स्वच्छ भारत मिशन" की धज्जियां उड़ा दीं। पर दुर्भाग्य से, उनकी ये ऐतिहासिक थूकबाज़ी CCTV में कैद हो गई।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर सख्ती दिखाते हुए कहा, "मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन जिन्हें अपनी करतूत पता है, वे मुझसे मिल लें। अब सदन का कार्पेट उन्हीं के गुटखे के रंग में रंगा जाएगा—लेकिन अपने पैसों से!"

सूत्रों के मुताबिक, सदन में अब "थूक नीति" पर बहस छिड़ गई है। कुछ माननीयों ने इसे "व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला" बताया, तो कुछ ने इसे "गुटखा लॉबिंग" से जोड़ दिया। विपक्ष का कहना है कि "सरकार सदन में थूकने के अधिकार को कुचलना चाहती है!"

वहीं, कुछ विधायकों ने "गुटखा जोन" बनाने की मांग रखी है, ताकि अगली बार थूकने से पहले CCTV कैमरे की तरफ देखने की ज़रूरत न पड़े।

अब देखना यह है कि "थूकने का हक़" बचता है या सदन में गुटखा कर (Spitting Tax) लागू होता है!