होनहार बलवान के होत चिकने पात
रन बना के न बउरात है, करोड़ो पा के न इतराये
बस मंद मंद मुस्काए !
भईया में भईया ऋषभ भईया ने आईपीएल नीलामी को उस स्तर पर पहुंचा दिये कि भौकालगुरु झोला में पैसा लेकर खड़े ही रह गए। उधर लखनऊ वाले बोली पर बोली लगाकर ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीद लिए।
मतलब पंत कुबेर का डेबिट कार्ड ही झटक लिए!
भौकाल हो तो ऐसा गुरु, हीरो के माफिक एंट्री और फिर तहलका पर तहलका मचाए जाओ। आईपीएल 2024 की नीलामी में ऋषभ पंत का 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा खरीदा जाना वाकई एक ऐतिहासिक घटना है। इस डील ने पंत को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया, जो उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और महान बल्लेबाजी क्षमता का प्रतिफल है।
दिल्ली कैपिटल्स, जो पंत के पहले फ्रेंचाइजी थे, ने उनका राइट टू मैच (RTM) विकल्प उपयोग करने की योजना बनाई थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी रणनीतिक बोली से पंत को अपनी टीम में शामिल किया। इस निर्णय ने न केवल पंत की क़ीमत को बढ़ाया बल्कि आईपीएल में बोली लगाने की प्रक्रिया को भी एक नए मुकाम पर पहुँचा दिया।
लखनऊ जाईंट्स तो ट्वीट कर भौकाल ही बना दिया है ऋषभ पंत का -
ऋषभ पंत का यह मूल्य 27 करोड़ रुपये आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बोली बन गई है, जो यह सिद्ध करता है कि उनका क्रिकेट करियर और भविष्य बहुत उज्जवल है। यह उनकी कड़ी मेहनत और मैदान पर शानदार प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया है।
आईपीएल में खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले, पैसों की बरसात! अब कोई ये नहीं पूछता, 'कितना कमा रहे हो?' सब पूछते हैं, 'कितने करोड़ में बिके हो?'"
आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत, कुबेर का डेबिट कार्ड ही झटक लिए !
होनहार बलवान के होत चिकने पात रन बना के न बउरात है, करोड़ो पा के न इतराये बस मंद मंद मुस्काए ! भईया में भईया ऋषभ भईया ने आईपीएल नीलामी को उस स्तर पर पहुंचा दिये कि भौकालगुरु झोला...



