ख़बरगंज

यात्रा के दौरान 'टाइम पास' मूंगफली को अब विदेशी चटकारे के साथ खाएँगे, यूपी की मूंगफली विदेशों में मचाएगी धमाल

यात्रा के दौरान मूंगफली खाना हम सबके लिए ‘टाइम पास’ का एक बहाना है। यह देशी बादाम सबको अपनी ओर खींच ही लेता है। ट्रेन और बस में आस-पास के यात्रियों के साथ देश दुनियाँ और राजनीति...

यात्रा के दौरान 'टाइम पास' मूंगफली को अब विदेशी चटकारे के साथ खाएँगे, यूपी की मूंगफली विदेशों में मचाएगी धमाल

यात्रा के दौरान मूंगफली खाना हम सबके लिए ‘टाइम पास’ का एक बहाना है। यह देशी बादाम सबको अपनी ओर खींच ही लेता है। ट्रेन और बस में आस-पास के यात्रियों के साथ देश दुनियाँ और राजनीति की बात करते-करते मूँगफली खाना अनेक लोगों की यादों का हिस्सा है।

अब यही मूंगफली बस-ट्रेन, ठेले-खोमचे से होते हुये अपनी "ग्लोबल यात्रा" पर निकलने वाली है। यूपी के झाँसी की मूंगफली के चटकारे अब न सिर्फ रेलवे प्लेटफॉर्म्स पर बल्कि लंदन की सड़कों पर, न्यूयॉर्क के पार्कों में और दुबई के बुर्ज खलीफा के पास भी सुनाई देंगे!

आप इमेजिन कीजिए जब पेरिस के पार्कों में घेरा बना कर लोग मूँगफली खाते हुये भारत के बारे में बात करेंगे! ऑस्कर अवार्ड समारोह में गोलमेज पर बैठ कर लोग चटनी के साथ मूँगफली खाएँगे, फ़ैशन शो में मूँगफली खाते हुये मॉडल को देखेंगे और चटकारे के साथ ताली बजाएँगे - Just Imagine !

यह योजना दूरदर्शी है, इसमें जिला स्तर पर एक क्लस्टर सुविधा इकाई बनाई जाएगी, जिसके द्वारा मूंगफली का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। यह क्लस्टर अब सिर्फ स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य इसे निर्यात आधारित बनाना होगा। जरा सोचिए, मूँगफली विदेशी बाजारों में अपना जलवा बिखेरेगी।

इस पहल के तहत, झांसी की मूंगफली को एक व्यवस्थित तरीके से क्लस्टर में विकसित किया जाएगा, जिससे न सिर्फ उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि निर्यात के लिए भी ये तैयार होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति को प्रस्ताव भेज दिया गया है और अब उनकी मंजूरी का इंतजार है।

जब यह योजना पूरी तरह से लागू हो जाएगी, तो आपको दिल्ली, मुंबई, और बेंगलुरु की तरह अब न्यूयॉर्क, सिडनी और पेरिस के सुपरमार्केट्स में भी 'मूंगफली' मिलती नजर आएगी। मूँगफली अब दुनिया भर में जलवा बिखेरेगी, और ये यूपी की कृषि नीति को एक नई दिशा देगी।

किसी को यह लग सकता है कि ये केवल एक मजाक है? नहीं, यह है 'स्वदेशी सुपरपावर' का नया रूप। अब मूंगफली का 'टाइम पास' विदेशों में हंगामा मचाने वाला है, और यूपी की धरती से दुनिया भर में 'चटकारे' गूंजने वाले हैं। बस भुने हुये मूँगफली के साथ हरे धनिये की चटनी के साथ विदेशी चटकारे लगाएँ तो फिर मूँगफली का देसी अंदाज ग्लोबली भौकाल बनाएगा।

आने वाले समय में इन्टरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अन्तरिक्ष यात्री मूँगफली खाते हुये धरती पर फोटो भेजे तो अचरज नहीं होगा !

Photo: Social Media