ख़बरगंज

चोरों ने दिखाई अपनी काबिलियत, मेट्रो का केबल ही चुरा ले गए!

देश की सबसे भरोसेमंद मेट्रो सर्विस को चोरों ने अपने हुनर से चौंका दिया है। मेट्रो का केबल चुराकर इन प्रतिभाशाली चोरों ने यह साबित कर दिया कि “काबिलियत” सिर्फ सही जगह दिखाने की देरी...

चोरों ने दिखाई अपनी काबिलियत, मेट्रो का केबल ही चुरा ले गए!

देश की सबसे भरोसेमंद मेट्रो सर्विस को चोरों ने अपने हुनर से चौंका दिया है। मेट्रो का केबल चुराकर इन प्रतिभाशाली चोरों ने यह साबित कर दिया कि “काबिलियत” सिर्फ सही जगह दिखाने की देरी है। ब्लू लाइन पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच हुई इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि चोरों का जज्बा, मेट्रो की स्पीड से कहीं तेज़ है।

DMRC ने एक्स पर लिखा, “मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी की समस्या रात में ही ठीक की जा सकेगी। दिन के समय इस खंड पर ट्रेनें धीमी गति से चलेंगी, जिससे सेवाओं में देरी होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस परिस्थिति को ध्यान में रखकर बनाएं।”

DMRC और यात्रियों के लिए यह घटना चिंता का विषय है, लेकिन चोरों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। चोर अपने हुनर को तराश रहे हैं, स्किल इंडिया प्रोग्राम से ज्यादा ये लोग अपने उस्ताद से सीख डाले हैं।

फिलहाल, कोई भी विकास कार्य और सुविधा जनता के लिए ही है और अगर इस तरह की घटनाएँ होंगी तो जनता ही परेशान होगी।

चोरों को भी यह बात समझनी चाहिए की ऐसा कुछ ना करें की लोग परेशान हों, जब पकड़े जाएंगे तो पुलिस खातिरदारी अच्छे से करेगी तो शायद बात समझ में आए की अपना स्किल और काबिलियत अच्छे कामों में दिखाएँ। रोजगार के अन्य विकल्प भी हैं ...