आगरा में एक शादी हुई, लेकिन ये कोई आम शादी नहीं थी, बल्कि One Day Marriage Challenge थी! सुबह सात फेरे, दोपहर में हलवा-पूरी, और शाम होते-होते दुल्हन गहने और कैश लेकर उड़न छू! दूल्हे के अरमान धूल में और मोहल्ले में हंगामा!
<br/>
<br/>
शादी के नाम पर एक ‘सुपरफास्ट लूट’ कांड...
आगरा की इस अनोखी शादी में दूल्हे ने सात फेरे तो पूरे कर लिए, लेकिन उसे क्या पता था कि यह रिश्ता सात घंटे भी नहीं टिकेगा। शादी के बाद जब तक दूल्हा हनीमून के सपने बुनता, दुल्हन अपने ‘रनिंग शूज’ पहनने में व्यस्त थी। बहन को ‘बाय-बाय’ कहने के बहाने घर से निकली और सीधा ऑटो पकड़ लिया—गहने, नकदी और दूल्हे के अरमान सब समेटकर! बेचारा दूल्हा जब उसे रोकने दौड़ा, तो दुल्हन ने उल्टा उसे ही केस में फंसाने की धमकी दे दी।
अब मोहल्ले में चर्चा का विषय यह है कि शादी के पहले लड़का-लड़की की कुंडली मिलानी चाहिए या दुल्हन की 100 मीटर स्प्रिंट स्पीड चेक करनी चाहिए। रिश्तेदार गहरी सांस भरकर दूल्हे को समझा रहे हैं—"अगली बार शादी से पहले दुल्हन की नीयत ही नहीं, उसकी फिनिशिंग लाइन भी देख लेना!" उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन दुल्हन जी तो इतनी तेज़ निकलीं कि अब शायद गहने बेचकर किसी और शहर में ‘नई शादी’ की प्लानिंग कर रही होंगी।
फोटो: सोशल मीडिया



